आगरालीक्स… आगरा आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ 30 मिनट तक ताजमहल में रहेंगे, वे यहां शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की कब्र को देखने के साथ ही ताजमहल की पच्चीकारी को भी देखेंगे। इसके साथ ही ताजमहल से ही यमुना को भी देखेंगे। ताजमहल से आगरा किला तक पाथवे भी बनाया जाना है, वह इसका भी अवलोकन करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं। ताजमहल को लेकर शुरू हुए सियासी तूफान के बीच वे ताजमहल का दीदार करेंगे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ 30 मिनट तक ताजमहल में रहेंगे।
आज आ रहे हैं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
रविवार को डिप्टी सीएम दिनेश यादव आगरा आ रहे हैं वे दोपहर में सर्किट हाउस पहुंचेंगे, यहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। एसी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के प्रवक्ता शरद चौहान ने अपने फेसबुक पर अपडेट किया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को एक घंटे ताजमहल के पश्चिमी गेट पर झाडू लगाएंगे, उनके साथ भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारियों का अमला होगा। सीएम योगी ताजमहल से स्वच्छता का संदेश देंगे, उनके साथ 500 लोग होंगे।
ये है संभावित कार्यक्रम
26 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में सिविल टर्मिनल का भूमि पूजन कर सकते हैं। इसे खेरिया एयरपोर्ट के पास धनौली, बल्हैरा व अभयपुरा की 23 32 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाना है। अभी तक 17 हेक्टेयर से अधिक जमीन का बैनामा हो चुका है तथा साढ़े पांच हेक्टेयर जमीन का बैनामा और होना है। इसके लिए तहसील प्रशासन लगातार किसानों से संपर्क साधे हुए हैं। बुधवार को डेढ़ माह से बंद चल रहे काम में थोड़ी तेजी आई और धनौली की सात हजार 29 वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। ऐसे में 26 अक्टूबर को सीएम गांव में भूमि पूजन कर सकते हैं। गांव में मुख्यमंत्री की आने की संभावना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियो में जुट गए है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव दयाल तथा एसएसपी अमित पाठक ने बल्हेरा गांव में जमीन का निरीक्षण किया।
ताजमहल और आगरा किला में जा सकते हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को ताजमहल और आगरा किला का दीदार कर सकते हैं। वे यहां ताजमहल के आस पास प्रो पुअर टूरिज्म प्रोजेक्ट की 156 करोड की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे यहां ताज पश्चिमी गेट पर मल्टीलेवल पार्किंग, मेहताब बाग और कछपुरा का समग्र विकास व टूरिस्ट वॉकवे का शिलान्यास करेंगे। कहा कि आगरा के लिए संरक्षण के लिए सरकार 370 करोड़ की कार्ययोजना बनाई है इसके साथ ही यमुना की अविरल धारा के लिए रबर डैम बनाया जाएगा, इससे ताजमहल जिन लकडी के स्लीपर पर बना है, वे मजबूत रहेंगे। इसके साथ ही रबर फ्रंट विकसित किया जाएगा।
ताजमहल से आगरा किला तक पाथवे
आगरा में ताजमहल से आगरा किला तक पाथवे बनाने का भी प्रस्ताव है, इससे पर्यटक टहलते हुए ताजमहल से आगरा किला तक जा सकेंगे।
वे यहां ताजमहल के आस पास प्रो पुअर टूरिज्म प्रोजेक्ट की 156 करोड की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे यहां ताज पश्चिमी गेट पर मल्टीलेवल पार्किंग, मेहताब बाग और कछपुरा का समग्र विकास व टूरिस्ट वॉकवे का शिलान्यास करेंगे। कहा कि आगरा के लिए संरक्षण के लिए सरकार 370 करोड़ की कार्ययोजना बनाई है