आगरालीक्स…आगरा में छत से कपड़े उतारने गई महिला, बंदरों के झुंड ने घेरकर किया हमला…तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत वेस्ट अर्जुन नगर में एक महिला बंदरों की दहशत के कारण तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. महिला की मौत हो गई. महिला छत पर कपड़े उतारने के लिए गई थी लेकिन तभी 15—20 बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और चीखती हुई महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. महिला को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई.
वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों का आतंक है. यहां रहने वाली विरमा देवी छत से कपड़े लेने के लिए गईथीं. परिजनों ने बताया कि तभी वहां 15—20 बंदरों का झुंड आ गया और उन्होंने विरमा देवी पर झपट्टा मा दिया. इससे वो घबरा गईं और बंदरों से बचने के लिए भागीं. संतुलन बिगड़ने पर वो तीसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर गिर गईं. अचानक तेज आवाज सुन पड़ोसी अपनी छत पर गए तो वहां उन्होंने विरमा देवी को लहूलुहान देखा. तत्काल उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.