आगरालीक्स…Video…आगरा के सुभाष पार्क में शुरू हुई बोटिंग. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर किया नमन..पार्क में जाने वालों को मिलेंगी ये सुविधाएं, बच्चों के लिए ये है खास
एमएलसी विजय शिवहरे तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व फीता काटकर, “बोट संचालन“ का शुभारंभ किया गया। एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि सुभाष पार्क के साथ साथ सुभाष कालोनी का भी जीर्णोंद्धार का कार्य किया गया है, आज सुभाष पार्क में बोटिंग संचालन का शुभारंभ किया गया है, जिससे पार्क में आने वाले पर्यटकों व आगरावासियों को ये जरूर आकर्षित करेगा.
उन्होंने कहा कि आज सभी लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए प्रकृति के साथ जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह सुभाष पार्क निश्चित रूप से वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि इस पार्क में हरा भरा वतावरण, सुन्दर वाटिकायें, शाम को टहलने के लिए सुन्दर स्थान, पाथवे बना है तथा एडीए द्वारा मनमोहक विभिन्न कृतियों के माध्यम से पार्क के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि आगरावासी अपने दैनिक जीवन से कुछ समय निकालकर अपने स्वास्थ्य के लिए इस पार्क का उपयोग करेंगे. सुभाष पार्क जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में था, जिसको सुदृढ़ीकरण कर आकर्षक बनाया जाना आवश्यक था. मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सुभाष पार्क के सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्गीकरण तथा लैण्डस्केपिंग कार्य कराया गया है, कुल लागत रू0 847.77 लाख से रू0 420.84 लाख की लागत से सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्गीकरण कार्य, लागत रू0 426.93 लाख से लैण्डस्केप डिजाईनिंग का कार्य कराया गया है.
बच्चों के लिए ये होगा खास
पार्क के चारों तरफ लैण्डस्केपिंग जो आगन्तुकों का आकर्षित करती है। वातानुकूलित भवन के अन्तर्गत बच्चों के इन्डोर प्ले गेम्स, जिसमें कैरम, शतरंज, वीडियो गेम, टेबल टेनिस, फुटबॉल आदि स्थापित कराये गये हैं, जो बच्चों के लिए मनोरंजन का आकर्षण केन्द्र है. जिन महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सुभाष पार्क का नाम रखा गया है, उस महान विभूति की मूर्ति की स्थापना इस पार्क में की गयी है. सुभाष पार्क में बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, झूले, बच्चों के मनोरंजन हेतु इन्डोर प्ले गेम्स, चिट चैट जोन, ओपन एयर जिम, योगा एण्ड मेडीटेशन, जोन, स्टारगेजिंग जोन, पार्क में आकर्षण हेतु डैक बोर्ड आदि का निर्माण किया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.वी. कैमरे व डिजीटल स्क्रीन भी स्थापित करायी गयी है तथा आगन्तुकों के लिये खान-पान हेतु फूड स्टॉल का निर्माण भी किया गया है.