आगरालीक्स…आगरा में खिचड़ी व लेखन सामग्री वितरण कर मनाई बंसत पंचमी.
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आज खतैना रोड,प्रताप नगर पर नव स्थापित “गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम” पर खिचड़ी वितरण किया गया ।तथा बच्चों को लेखन सामग्री कापी व पैन बांटी गई। आगरा नगर के एमएलसी विजय शिवहरे ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने विश्व में प्रथम बार स्थापित किए जा रहे गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम प्रकल्प के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर इसकी अवधारणा, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विजय शिवहरे ने इस अभिनव, दूरदर्शी एवं समाजोपयोगी प्रकल्प की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगी। विजय शिवहरे व्यक्तिगत रूप से इस प्रकल्प के ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने विधायक निधि से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देकर संस्थान के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया।संस्थान परिवार से अध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट, मनोज अग्रवाल, रमेश अग्रवाल राकेश गर्ग, सचिन गोयल, राजीव जैन, अमित पटेल, संतोष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल गरिमा अग्रवाल, रिचा मित्तल, सुमन सुराणा मौजूद रही।