Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ अंबेडकर विवि के कुलसचिव बने आरपी सिंह
टॉप न्यूज़

अंबेडकर विवि के कुलसचिव बने आरपी सिंह

193

आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में लंबे समय बाद कुलसचिव के पद पर आरपी सिंह ने ज्वाइन किया, इससे पहले वे आगरा में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। 1999 बैच के पीसीएस आरपी सिंह के सामने बडी चुनौती है, घोटाले, पफर्जीवाडे से लेकर समय से परीक्षाएं कराकर रिजल्ट निकालने में समस्या आ रही है। सोमवार को उन्होंने कार्यवाहक कुलसचिव केएन सिंह से कुलसचिव कार्यालय में पहुंचकर चार्ज लिया। विवि के कार्यवाहक कुलसचिव केएन सिंह अब उप कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक का कार्य देखेंगे।
विवि में लंबे समय से कुलसचिव की तैनाती नहीं हुई थी, बीच में विवि में भेजे गए कुलसचिव यहां की अव्यवस्थाएं देखने के बाद वापस चले गए थे। शासन स्तर से 18 पीसीएस के तबादले किए गए हैं। इसमें आगरा के एडिशनल कमिश्नर आरपी सिंह को कुलसचिव डॉ भीमराव अंबेडकर विवि बनाया गया है, वे 1999 बैच के पीसीएस हैं।
2015 में अशोक अरविंद बने थे कुलसचिव
भीमराव अंबेडकर विवि के कुलसचिव अशोक अरविंद का तबादला कर दिया गया है। शासन स्तर से हुए तबादले में उन्हें गोरखपुर विवि का कुलसचिव बनाया गया है, लेकिन आगरा में नए कुलसचिव की तैनाती नहीं की गई है। कुलपति प्रो मोहम्मद मुजम्मिल ने परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह को कुलसचिव का कार्य दिया है।
दिसंबर 2015 में गोरखपुर विवि के कुलसचिव अशोक अरविंद को अंबेडकर विवि, आगरा का कुलसचिव बनाया था। छह महीने बाद ही उनका तबादला गोरखपुर विवि कर दिया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!