Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा: 200 पति नंबर वन को करेंगे सम्मानित
टॉप न्यूज़

सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा: 200 पति नंबर वन को करेंगे सम्मानित

113

आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ 200 पतियों केा सम्मानित करेंगे, इन्हें 26 अक्टूबर को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे, ये वे पति नंबर वन हैं जिन्होंने करवाचौथ पर अपनी पत्नी को तोहफे में शौचालय दिया है।
जिला पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत करवाचौथ पर ‘पति नंबर वन’ नाम की अनूठी योजना चलाई थी। इसमें पतियों को करवाचौथ पर उपहार के रूप में पत्नी को शौचालय बनवाकर देना था, इसके बाद आगरा में करीब 200 पतियों ने अपनी पत्नी को शौचालय दिया है। इन सभी को 26 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रशस्ति पत्र देंगे।
26 अक्टूबर का कार्यक्रम
सुबह 7.45 बजे पहुंच जाएंगे आगरा
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 7. 45 बजे खेरिया हवाई अडडे पर पहुंच जाएंगे। यहां से वे नगाला पैमा पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, यहां वे रबर चैक डेम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। नगला पैमा से हेलीकॉप्टर से ग्यारह सीढी पार्क पहुंचेंगे, यहां से कार से कछपुरा जाएंगे। यहां वे प्रो पुअर डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। यहां से वे आगरा फोर्ट होते हुए ताजमहल पश्चिम गेट पार्किंग में पहुंचेंगे। यहां से शाहजहां पार्क तक सफाई अभियान में शामिल होंगे।
30 मिनट तक ताजमहल देखेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ 10. 35 बजे पश्चिमी गेट से ताजमहल में प्रवेश करेंगे, यहां 30 मिनट तक वे ताजमहल का दीदार करने के साथ एएसआई द्वारा ताजमहल को लेकर दिए जाने वाले प्रजेंटेशन को देखेंगे। यहां से ताजमहल पूर्वी गेट होते हुए ताजखेमा पहुंचेंगे और ​स्विस कॉटेज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद ताज ओरिएंटेशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे। मुगल म्यूजिम होते हुए कलाक्रति और वहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
एक घंटे सभा को करेंगे संबोधित
सीएम योगी आदित्यनाथ 12. 30 बजे जनसभा स्थल जीआईसी मैदान पहुंचेंगे, यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे जनसभा को संबोधित करने के बाद कोठी मीना बाजार में बनाए गए हैलीपैड से हेलीकॉप्टर के द्वारा आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज ​में बनाए गए हैलीपेड तक उतरेंगे। ​कीठम में करेंगे प्रेसवार्ता
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज से कीठम पहुंचेंगे, यहां कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण करेंगे। यहां प्रेसवार्ता के बाद वे शाम चार बजे खेरिया एयरपोर्ट से चले जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!