आगरालीक्स …Agra News: सनसनीखेज आगरा में एचआर मैनेजर की हत्या के सात दिन बाद भी सिर नहीं मिला है। पुलिस रिमांड पर हत्यारोपी ब्वायफ्रेंड विनय को लेकर झरना नाले पर पहुंची, सिर की ड्रोन से तलाश की गई।
आगरा के संजय प्लेस के मारुति प्लाजा में दिविशा टेक्नोलॉजी के आफिस में 23 जनवरी को 25 साल की एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा निवासी पार्वती विहार यमुना पार की उसके साथी अकाउंटेंट विनय राजपूत ने हत्या कर दी थी।

शिनाख्त ना हो सके इसके लिए सिर धड़ से काट कर अलग कर दिया था और पैरों को भी काटने की कोशिश की। धड़ को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने ले जा रहा था और यमुना के जवाहरपुल पर फेंक दिया था, पुलिस ने बोरे में बंद शव मिलने के बाद विनय राजपूत को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। विनय ने पुलिस को बताया कि उसने मिंकी शर्मा का सिर और मोबाइल झरना नाले में फेंका था इसके बाद से पुलिस झरना नाले में सिर की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक सिर नहीं मिला है।
पुलिस ने रिमांड पर विनय को लेकर ड्रोन से की सिर की तलाश
इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विनय राजपूत को रिमांड पर लिया, पुलिस विनय को लेकर झरना नाले पर पहुंची। गोताखोरों को झरना नाले में उतारा, ड्रोन से भी सिर की तलाश की लेकिन मिंकी शर्मा का सिर नहीं मिला। चुंबक डालकर झरना नाले में मोबाइल की भी तलाश की लेकिन मोबाइल भी नहीं मिला है। आज यानी शनिवार को भी पुलिस सिर की तलाश करेगी। वहीं, सात दिन बाद भी मिंकी शर्मा का शव ना मिलने से परिजन परेशान हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने की कड़ी निंदा
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस अपराध की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता परिवार को हर संभव मदद की जाए। आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर ने बयान में कहा है कि यह अमानवीय और नंिदनीय है बल्कि यह महिला के जीवन, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार का गंभर उल्लंघन है।