अलीगढ़लीक्स …Aligarh News: कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए अलीगढ़ में स्कूलों की छुट्टी।
आगरा और अलीगढ़ मंडल में कोहरा छाए रहने से कोल्ड डे कंडीशन के हालात बन गए हैं। ऐसे में अलीगढ़ में कक्षा आठ तक के स्कूलों की बुधवार यानी 4 फरवरी की छुट्टी कर दी गई है, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा और इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
सर्दी से नहीं मिल रही है राहत
आगरा और अलीगढ़ में सर्दी से राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को दिन भर धुंध छाई रही कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली है। सर्दी में बच्चों को सुबह सुबह स्कूल जाने में परेशानी हो रही है इसे देखते हुए अलीगढ़ में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
