Tuesday , 22 September 2026
Home मनोरंजन Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews
मनोरंजन

Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews

551

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, आईपीएस नवनीत सिकेरा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन आरसी मिश्रा सहित ब्रज की 12 विभूतियों को मिलेगा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’…इन शख्सियतों को भी मिलेगा अवार्ड

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की उन विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर समाज, कला, संस्कृति और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत, अभिनय, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ब्रज की 12 विभूतियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल चयनित अवार्डियों को सम्मानित करेंगे। गुरुवार को होटल लेमन ट्री, आगरा में आयोजित उद्घोषणा समारोह में चयनित अवार्डियों के नामों की घोषणा के साथ-साथ ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ की ट्राॅफी का विधिवत अनावरण भी किया गया। ट्राॅफी का अनावरण इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, डाॅ. सुशील गुप्ता, एसबीआई के एजीएम पुनीत शर्मा, डाॅ. अशोक शर्मा, राममोहन कपूर, शकुन बंसल एवं राजीव वासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

ब्रज के सितारों से नई पीढ़ी ले प्रेरणा
इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि ब्रज की उन विभूतियों को सम्मानित करना, जिन्होंने अपने कार्य से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है, ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि अवार्ड का 9वां संस्करण आगामी 12 फरवरी को होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर, आगरा में आयोजित किया जाएगा।

9 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है अवार्ड
सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से ब्रज मंडल की विशिष्ट प्रतिभाओं को 9 विभिन्न श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इनमें आध्यात्म एवं दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन एवं नृत्य जैसी विधाएं शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया लगभग तीन दर्जन सदस्यों की निर्णायक मंडल द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाती है। फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग ने बताया कि इस वर्ष प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, पद्मश्री गौसेवक फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग, हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार स्व. शैलेन्द्र कुमार, फिल्म एवं टीवी अभिनेता पंकज कालरा, आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा, गायक हेमंत बृजवासी सहित कुल 12 विभूतियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति समारोह को विशेष ऊँचाई प्रदान करेगी और चयनित अवार्डियों का मनोबल बढ़ाएगी।

इनको किया जाएगा अलंकृत
राष्ट्र गौरव सम्मान
पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग - गौसेवक
आईपीएस नवनीत सिकेरा - उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा

अमरत्व सम्मान
स्व. श्री शैलेन्द्र कुमार - हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार

ब्रज रत्न अवार्ड
संतोष आनंद - प्रख्यात गीतकार
पंकज कालरा - फिल्म एवं टीवी अभिनेता
हेमंत बृजवासी - गायक
डाॅ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह - चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी
प्रो. डाॅ. शशि तिवारी - साहित्यकार एवं कवयित्री
डाॅ. नीलू शर्मा - कथक नृत्यांगना एवं तबला वादन
सोनिया शर्मा - पैराशूटर

ब्रज श्री सम्मान
भगवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री

ब्रज विशिष्ट सम्मान
डाॅ. आर. सी. मिश्रा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन

मुख्य रूप से रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया इस दौरान इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, डीजीसी अशोक चौबे, कवि पवन आगरी, रंजीत सामा, डॉ. कैलाश सारस्वत, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, डाॅ. अरुण शर्मा, रिंकेश अग्रवाल, सचिन शंकर, मोहित जैन, योगेश गोयल, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल राखी जैन, काव्या सिंह, डॉ. विक्रांत शास्त्री, डॉ. एके गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता, डाॅ. महेश धाकड़, अविनाश वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

Agra News: The star cast of ‘Hanuman Ansh’ visited the Agra District Jail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जिला जेल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट. कैदियों संग किया...

मनोरंजन

Sunil Lodhi went viral after singing the devotional song ‘Maine Tere Hi Bharose…’

आगरालीक्स…‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ फिल्म हनुमान अंश का यह भक्ति गीत लोगों...

मनोरंजन

Actor Rajpal Yadav jailed in cheque bounce case; must pay ₹7.35 crore; wife fined

आगरालीक्स…चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को जेल. 7.35 करोड़ चुकानें...

मनोरंजन

At the age of 61, actor Aamir Khan had a registered marriage with his girlfriend, Gauri Spratt

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में ​तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान. गर्लफ्रेंड...

error: Content is protected !!