आगरालीक्स…आगरा में 10 फरवरी को ताजमहल ढाई घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए रहेगा बंद. जानिए कौन वीवीआईपी आ रहे हैं
आगरा में 10 फरवरी को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए ढाई घंटे के लिए बंद रहेगा. इस दौरान सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और प्रथम महिला वेरोनिक हर्मिनी सुबह करीब साढ़े नौ बजे ताजमहल भ्रमण के लिए पहुंचेंगे. सुबह नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक वीवीआईपी मुख्य स्मारक का दीदार करेंगे और इस दौरान आम पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा. हालांकि स्मारक बंदी का समय वीवीआईपी भ्रमण के कारण बढ़ाया जा सकता है. एएसआई ने निर्णय लिया है कि स्मारक बंद होने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही टिकट बुकिंग बंद कर दी जाएगी. ताजमहल में इस समय पर्यटन सीजन चल रहा है. 18 फरवरी से ताज महोत्सव का भी आयोजन होने जा रहा है जो कि 27 फरवरी तक चलेगा. ऐसे में देश विदेश से अधिक से अधिक पर्यटकों के यहां पहुंचने की संभावना है.