आगरालीक्स…आगरा की मनोरमा अग्रवाल के नेत्रदान से दो जिंदगियां होंगी रोशन. परिजनों ने एसएन में कार्निया देने के बाद डॉक्टरी पढ़ाई के लिए देह भी की दान
आगरा के आलमगंज लोहामंडी की रहने वाली मनोरमा अग्रवाल का देर रात निधन हो गया. परिवारीजनों ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से एसएनएमसी को उनकी काॅर्निया दान की। उनकी इच्छानुसार सोमवार को उनका पार्थिव शरीर डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए एसएन को दान कर दिया गया। उनके निधन पर विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने देहदान के लिए बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को सूचित किया। अनिल अग्रवाल ने उनका नेत्रदान भी कराने की सलाह दी।परिवार की सहमति होने पर रात को ही एसएन की नेत्र आई बैक इंचार्ज डा. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम व ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी हुई। सुबह लगभग 11 बजे मनोरमा जी का पार्थिव शरीर निवास से शवयात्रा के रूप में एम्बुलेंस से एनाटॅमी विभाग लाया गया। यहां डा.कमल व डा अंजली शर्मा को उनका पार्थिव शरीर सौंप दिया गया। नेत्रदान व देहदान के लिए मृतक परिवार की पहल के प्रति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर मंत्री प्रशांत गुप्ता, नेत्रदान व देहदान प्रभारी विशनू जैन, नंदकिशोर गोयल तथा देहदानी का पुत्र, दामाद तथा अन्य लोग मौजूद रहे।