आगरालीक्स…आगरा में बेटा आनलाइन गेम खेलता रहा, बिजनेसमैन पिता के एकाउंट से पैसे निकलते रहे…4.25 लाख की रकम गंवाने पर की साइबर थाने में शिकायत
आगरा मे व्यापारी का बेटा तीन साल से आनलाइन गेम फ्री फायर खेल रहा था. इस दौरान बेटे ने आनलाइन गेम के दौरान कई नए विकल्प लेने के लिए आटो मोड चालू कर दिया. इधर बेटा आनलाइन गेम खेलता रहा, उधर पिता के खाते से पैसे निकलते रहे. फरवरी के पहले सप्ताह में जब एक बड़ी रकम ट्रांसफर होने की जानकारी जब पिता को हुई तो वह बैंक पहुंचे.यहां जाकर पता चला कि उनके खाते से 4.25 लाख रुपये निकल गए हैं. पिता ने थाना साइबर में शिकायत दर्ज कराई है. परचून व्यापारी ने बताया कि उनके खाते से 4.25 लाख रुपये आनलाइन गेमिंग कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं. पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच गेम खेलते समय विभिन्न इन ऐप विकल्प खरीदने के लिए बेटे ने आटो मोड चालू कर दिया था जिससे खाते से लगातार पैसे कटते रहे. पुलिस के अनुसार इस गेम में अच्छे हथियार और अन्य उपकरण के लिए रकम चुकानी होती है. अगर आटो मोड पर खाते को अटैच करके गेम से लिंक कर दिया जाए तो विकल्प चुनने पर खुद बा खुद रकम कट जाती है.