आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में नये सेशन से कितनी बढ़ेगी फीस. स्कूलों की इस एसोसिएशन ने लिया निर्णय. फोन और बाइक लेकर आने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी ये हुआ फैसला
स्कूलों में इस समय फाइनल परीक्षाओं पर फोकस किया जा रहा है. इसके साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया भी चालू हो गई है. हालांकि अभिभावकों को सबसे अधिक चिंता इस बात की है कि नये सेशन से उनके बच्चे की फीस कितनी बढ़ जाएगी. नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन यानी नप्सा से जुड़े स्कूलों ने इसका निर्णय ले लिया है. नप्सा की हुई सामान्य सभा में निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र में स्कूल फीस वृद्धि को पांच से नौ प्रतिशत तक ही रखा जाएगा.सेंट मॉर्क्स स्कूल में आयोजित बैठक में फसला लिया गया कि अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखतेहुए सभी सदस्य विद्यालयों ने फीस वृद्धि को संतुलित रखने का निर्णय लिया है. यह वृद्धि पांच से 9 प्रतिशत के बीच ही होगी. वहीं एसोसिएशन का वार्षिक सदस्यता शुल्क वित्तीय वर्ष से 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है.
बाइक और मोबाइल फोन पर सख्तीबैठक् में मोबाइल और बाइक लाने वाले स्टूडेंट्स को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है. फैसला लिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों द्वारा वाहन लेकर स्कूल आने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी. अभिभावकों को भी इसके लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे. इसके बाद भी 18 वर्ष से कम उम्र का कोई छात्र वाहन लेकर आता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्कूल में फोन लेकर आने वालों पर भी सख्त रुख अपनाया गया है. स्कूलों में मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे. बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नप्सा हेल्पलाइन सुविधा शुरू करेगा.