Thursday , 23 April 2026
Home पॉलिटिक्स Nagar Nigam Elaction 2017 Agra: 4 nomination form sold out
पॉलिटिक्स

Nagar Nigam Elaction 2017 Agra: 4 nomination form sold out

111

आगरालीक्स. ..आगरा में नगर निगम चुनाव के नामांकन के पहले दिन मेयर पद के लिए 4 नामांकन पत्र प्रत्याशियोें ने लिए, पार्षद पद के लिए 33 नामांकन लिए गए। नगर निगम में नामांकन पत्र छह नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
आगरा में मेयर के लिए 12. 52 लाख मतदाता वोट से चोट करेंगे, 24 घंटे बाद नामांकन शुरू हो जाएगा, छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। वहीं, 10 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
आगरा में पहले चरण में नगर निगम चुनाव हो रहा है, इसके लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे, 29 से छह नवंबर तक नामांकन होगा, सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, नौ नवंबर को नाम वापसी और 10 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

13 निकायों के लिए चुनाव
आगरा में एक नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा, सबसे ज्यादा मतदाता 12 52 नगर निगम में हैं। इसके बाद नगर पंचायत फतेहपुर सीकरी में 26 हजार मतदाता हैं जबकि स्वामी बाग नगर पंचायत पर 1557 मतदाता हैं।
मेयर के लिए 20 लाख का खर्चा
इस बार मेयर पद के प्रत्याशी के लिए खर्चे की लिमिट 20 लाख की गई है, पार्षद दो लाख, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष छह लाख और नगर पालिका परिषद सदस्य डेढ लाख खर्चा कर सकेंगे। निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है।

आगरा में भाजपा और सपा से मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता बढती जा रही है, पिछले चार चुनावों में मेयर पद पर भाजपा का कब्जा रहा है, अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में संगठन कोई कमी नहीं छोडना चाहता है, साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बडी जीत दर्ज करने की रणनीति तैयार की जा रही है। मगर, पहले की मोर्चे पर सबसे बडी चुनौती प्रत्याशी चुनना है, भाजपा से मेयर पद के लिए 58 आवेदन आए हैं, इसमें से छह नाम ऐसे हैं जो एक दूसरे के बराबर हैं, इनमें से किसी एक को चुनना आसान नहीं होगा। इसे लेकर शनिवार को भाजपा के नगर निगम चुनाव प्रभारी स्थानीय नेताओं से भी चर्चा करेंगे।
भाजपा के कार्ड के बाद सपा का प्रत्याशी
भाजपा से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी, भाजपा वैश्य प्रत्याशी को उतारती है तो सपा ब्राहमण प्रत्याशी को उतार सकती है। वहीं, कांग्रेस भी दमदमार प्रत्याशी को चुनाव लडाने की जुगत में है।
बसपा और रालोद ने घोषित किए प्रत्याशी
बसपा ने दिगंबर सिंह धाकरे को मेयर पद का प्रत्याशी बनाकर ठाकुर वोट बैंक पर निशाना साधा है, रालोद ने जाट प्रत्याशी लोचन चौधरी को उतारा है। जातीय समीकरण के नजरिए से चुनाव रौचक होने जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: BJP will organize a ‘Jan Akrosh Padayatra’ alongside women against the opposition…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल से तीन दिन महिलाएं निकालेंगी जन आक्रोश पदयात्रा. महिला...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: BJP Distt Executive Committee declare

आगरालीक्स..Agra News: आगरा भाजपा की महानगर के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित, 8...

error: Content is protected !!