आगरालीक्स…आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर इनकम टैक्स की रेड. आधा दर्जन ठिकानों पर जांच
आगरा में मंगलवार को एक रियल एस्टेट कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है. विभाग ने कंपनी के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ जांच की है. इस कार्रवाई में विभाग के 50 अधिकारी शामिल हैं जो कि सभी ठिकानों पर जांच कर रहे हैं.आयकर विभाग की टीमें दोपहर दो से तीन बजे के बीच कंपनी के कंपनी के हाथरस रोड स्थित कारपोरेट आफिस पर पहुंची. इसके अलावा सेल्स और साइट कार्यालयों पर भी विभाग की टीमों द्वारा आय व्यय और अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी की आशंका है.