आगरालीक्स…आगरा में चैलेंजर 2026 के रूप में अपना वार्षिक खेल प्रतियोगिता कराएगा डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन. टीशर्ट और ट्रॉफी लांच
आगरा के डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक वार्षिक खेल आयोजन "चैलेंजर-2025-26" आयोजित किया जा रहा है। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की ट्राफी, टी शर्ट और पोस्टर के विमोचन के लिए प्रैस वार्ता का आयोजन डॉ एमपीएस ग्रुप के सभागार में किया गया। संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपनी स्थापना के समय से ही एक अग्रणी संस्थान रहा है। छात्र की सफलता पर केंद्रित यह आदर्श संस्थान उनके विकास के लिए अपने सभी संसाधनों का निवेश करता है, जिससे उन्हें वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षमता, क्षमता और आत्मविश्वास मिलता है। चैलेंजर' छात्रों के साथ-साथ संस्थान के मनोबल और भावना को ऊंचा रखता है। इसका उद्देश्य लोगों को चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित करना और उन्हें दूर करने की रणनीति सिखाना है। उन्होंने सभी को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।प्रशासनिक निदेशक डॉ ए.के गोयल ने कहा कि डॉ. एम.पी.एस. कॉलेज सर्वोत्तम शोध और उद्यम संबंधी गतिविधियों को प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जो हमारे आगरा क्षेत्र के विकास में सहायता करते हैं और व्यापक समुदाय के शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। अकादमिक निदेशक डॉ विक्रांत शास्त्री ने कहा कि शिक्षा और छात्रों के व्यक्तित्व विकास के महत्व को समझते हुए, डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने छात्रों के लिए शारीरिक फिटनेस के महत्व को भी महसूस करता है। जैसा कि कहा गया है कि "एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है"। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह जी ने छात्रों के लिए वार्षिक खेल गतिविधियों की शुरुआत करने हेतु वर्ष 2012 में एक कदम उठाया, जिसका नाम 'चैलेंजर' (CHALLENGER) रखा गया।
इन खेलों में दिखेगा दमखमइस वर्ष चैलेंजर में 20 से अधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आकर्षणों में:
मैदानी खेल: वॉलीबॉल, रस्साकशी (Tug of War), सिक्स-ए-साइड क्रिकेट, थ्रो बॉल और बास्केटबॉल।
एथलेटिक्स: 100 मीटर दौड़, 4x400 मीटर रिले, लंबी कूद, शॉट-पुट, ट्रिपल जंप और जेवलिन थ्रो।
रोमांचक दौड़: Three Leg Race), स्पून रेस, सैक रेस, ब्लाइंड फोल्ड रेस और स्लो साइकिल रेस।
इनडोर खेल: टेबल टेनिस, बैडमिंटन (डबल्स) और पारंपरिक खेल खो-खो।
प्रतिभागी विभाग और समितियाँ
इस प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों बीबीए, बीसीए, बायोटेक, बीकाम, एमबीए और बीएड. की टीमें अपना कौशल दिखाएंगी।
आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 'एपेक्स कमेटी' का गठन किया गया है, जिसके प्रमुख श्री हिमांशु आर्य हैं। कमेटी के अन्य मुख्य सदस्यों में डॉ. आमेंद्र सिंह, चंद्र शेखर, संदीप सक्सेना और डॉ. खालिद हुसैन, संजू कुमार, भूपेंद्र कुमार व काव्या सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक विभाग के समन्वय के लिए विशेष को-ऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं। डीन मीडिया रिलेशन डॉ प्रवल प्रताप सिंह ने सभी मीडिया कर्मियों का अभिवादन किया।