आगरालीक्स… नगर निगम चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, इसमें शिकायत के साथ जानकारी ली जा सकती है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 का मतदान जनपद में दिनांक 22 नवम्बर 2017 को होगा।
निर्वाचन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने और शिकायत दर्ज कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित रुम, सिविल डिफेन्स कार्यालय में स्थापित, कन्ट्रोल रुम के दूरभाष नम्बर-0562-2466915, 0562-2466916, 0562-2466917 सम्पर्क किया जा सकता है।
निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार को पृथक से बैंक खाता खोलना होगा
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा अपने निर्वाचन व्ययों के समस्त भुगतान हेतु एक पृथक से बैंक खाता खोलना होगा। उन्होने बताया है कि दिनांक 29 अक्टूबर 2017 से नामांकन की कार्यवाही प्रारम्भ हो गयी है। मतदान दिनांक 22 नवम्बर 2017 को तथा दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को मतगणना सम्पन्न कराई जायेगी।
उन्होने अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया है कि जनपद के अन्र्तगत समस्त बैंक प्रबन्धकों को अपने स्तर से निर्देश दे कि, वे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी का बैंक खाता खोलन में अपना पूर्ण सहयोग एवं अलग से एक काउन्टर खुलवाना सुनिश्चित करें।