आगरालीक्स…आगरा के पोइया घाट, दयालबाग से यमुना पर बनने जा रहा है पांटून पुल. होली तक पूरा हो सकता है काम. 50 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ..
आगरा में दयालबाग स्थित पोइया घाट से खंदौली को जोड़ने के लिए यमुना पर पांटून पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे इस पांटून पुल को होली तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. रविवार को राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेजी से निर्माण कार्यकिया जाए और इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए.50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
करीब एक करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस पुल के शुरू होने से करीब 50 हजार लोगों को इसका लाभ मिल सकता है. भगवान टाकीज चौराहे से खंदौली ब्लॉक के गांवों तक सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा. इस पुल के शुरू होने से शहर से खंदौली के रास्ते हाथरस और अलीगढ़ जाने वाले दोपहिया और हल्के वाहनों को नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा तो वहीं रामबाग आदि चौराहों पर यातायात का दबाव भी कम होगा. खंदौली से आगरा आने वाले श्रमिक व अन्य लोगों को को 15 से 20 किमी की दूरी से राहत मिलेगी जिससे समय और ईंधन की भी बचत होगी.