आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारी संजय डंग व डाइटीशियन रेणुका डंग के बेटे उत्सव डंग की यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सडक हादसे में मौत। गुरुवार को जूता कारोबारी उत्सव डंग अपनी मां रेणुका डंग को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र में उनकी इनोवा कार कंटेनर में जा घुसी, इनोवा का दो तिहाई हिस्सा कंटेनर के अंदर घुस गया। दर्दनाक हादसे में युवा कारोबारी उत्सव डंग और ड्राइवर की मौत हो गई।
मां को मुंबई की फ्लाइट में बिठाकर लौट रहे थे उत्सव

उत्सव डंग की मां डाइटीशियन रेणुका डंग को बैंगलूरू और वहां से कोच्चि जाना था । गुरुवार सुबह इनोवा गाड़ी से रेणुका डंग, उत्सव और उनके ड्राइवर शरीफ निवासी सराय ख्वाजा दिल्ली के लिए निकले। वहां एयरपोर्ट से फ्लाइट में रेणुका डंग को बिठाया। उत्सव डंग अपने ड्राइवर शरीफ के साथ यमुना एक्सप्रेस से इनोवा से आगरा लौट रहे थे। सुबह 11 बजे किलोमीटर संख्या 147 बलदेव के पास एक्सप्रेस वे पर खडे कंटेनर में इनोवा जा घुसी, हादसा इतना भीषण था कि तेज आवास सुनकर ग्रामीण आ गए।
दो तिहाई हिस्सा कंटेनर में घुसा

कंटनेर खडा हुआ था और इनोवा खाली यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड रही थी, भीषण हादसे में इनोवा का दो तिहाई हिस्सा कंटेनर में घुस गया, पुलिस और स्थानीय लोगों ने कंटेनर के अंदर फंसे उत्सव डंग और ड्राइवर शरीफ को बाहर निकाला, उन्हें लेकर जिला अस्पताल मथुरा पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
जूता फैक्ट्री चला रहे थे उत्सव डंग
उत्सव डंग के पिता संजय डंग जूता कारोबारी हैं और उनकी मां रेणुका डंग रेनबो हॉस्पिटल में डायटीशियन हैं। उत्सव डंग की सिकंदरा क्षेत्र में युवी ओवरसीज के नाम से जूता फैक्ट्री है, इस हादसे से कोहराम मचा हुआ है। हादसे की जानकारी होते ही काफी संख्या में सूर्य नगर स्थित उनके घर पर कारोबारियों की भीड जुट गई।
दो साल पहले हुई थी शादी
कारोबारी संजय डंग और रेनुका डंग के इकलौते बेटे उत्सव डंग की दो साल पहले कनिका मरवार से शादी हुई थी और 15 नवंबर को शादी की सालगिरह थी। उत्सव की बहन संजीका मुंबई में अधिवक्ता हैं।