आगरालीक्स.. आगरा में सोशल मीडिया पर डिग्री कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप के आरोपों का वीडियो सामने आने के बाद आगरा कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अपहरण के मुकदमे में गैंगरेप की धाराओं को जोडने के साथ आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग की।
गुरुवार को आगरा कॉलेज के छात्र छात्राएं जुलूस के साथ कलक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे, यहां पुलिस अधिकारियों से छात्रों का प्रतिनिधि मंडल मिला और आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग की। एसएसपी बोले यह बताओ कि कौन छात्रा से मिलने गया था, छात्रा ने किसके सामने कहा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी के पास जवाब नहीं था, सोाशल मीडिया पर वीडियो कौन वायरल कर रहा है यह भी पता लगाया जा रहा है। इस केस में जो भी साक्ष्य मिले हैं उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। डॉक्टर से संपर्क में हैं, छात्रा के होश में आते ही बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा को न करें बदनाम
एसएसपी ने छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि छात्रा के नाम लिखी तख्यितां लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, इससे छात्रा की बदनामी हो रही है, ऐसा न करें, उसे पूरा न्याय मिलेगा।
ये है पुलिस अधिकारियों का कहना
आईजी राजा श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा है कि छात्रा के होश में आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर छात्रा को अपने साथ स्कूटी पर कॉलेज के गेट के बाहर से बिठा कर ले गए हाशिम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आगरा के एक डिग्री कॉलेज की 19 साल की छात्रा 24 अक्टूबर को लापता हुई थी। हाशिम नामक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों धौलपुर के पास घायल अवस्था में मिले। युवती के परिवारीजन इस मामले में गैंगरेप की धारा बढ़वाना चाहते हैं। युवती बेहोश है। उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है।
युवती के वायरल वीडियो में बीयर, लडके और 20 मिनट
इस बीच पीड़ित युवती के बयान का वीडियो वायरल हुआ है। यह उस वक्त का बताया जा रहा है, जब वह घायल अवस्था मिली थी और बेहोश नहीं हुई थी। वह कह रही है 20 मिनट, बीयर , लड़के । पुलिस का कहना है कि इस बयान को अधिकारिक नहीं माना जा सकता है। वैसे भी इसमें कुछ स्पष्ट नहीं है।
कई संगठनों ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग
वहीं यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया है। कई संगठन प्रदर्शन कर चुके हैं। इस पर शासन ने रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके चलते एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह खुद इसकी जांच पड़ताल में लग गए हैं, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। अफसरों को युवती के होश में आने का इंतजार है।
पुलिस जांच में सामने आए तथ्य
पुलिस जांच में सामने आया है कि 24 अक्टूबर को सुबह 9 56 बजे ईदगाह चौराहे के पास सीसीटीवी में छात्रा कॉलेज की ड्रेस में दिखाई दे रही है, एक स्कूटी पर युवती पीछे बैठी हुई है,11 बजे के सीसीटीवी में युवती स्कूटी चला रही है, इसके बाद 11 20 बजे मनिया में वह और हाशिम घायल मिलते हैं, इन्हें वहां के हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता है। स्कूटी के डिवाइडर पर चढने से दोनों घायल होने की जानकारी सामने आ रही है और एंबुलेंस चालक ने उन दोनों को भर्ती कराया था।