आगरालीक्स:……आगरा में सैंपल की दवाओं की कालाबाजारी, छापे में दवा कंपनियां सैंपल की दवाएं फ्री में मरीजों को देने के लिए डॉक्टरों को देते हैं। ( Agra News: Physician sample medicine seize in Drug department raid in Agra)
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, मुख्यालय के निर्देश पर माहेश्वरी काम्प्लेक्स फव्वारा में आठ जिलों के औषधि निरीक्षकों के साथ रविवार शाम को छापा मारा गया। दूसरे मंजिल पर बालकनी में छह कार्टन रखे हुए थे, कार्टन खोल कर देखे तो पांच कार्टन में सैंपल की दवाएं रखी हुईं थी और एक कार्टन में पेट दर्द की दवाएं थी। मार्केट में कई दुकानें बंद थीं, जिन कारोबारी ने अपनी दुकानें खोल रहीं थी उनसे पूछताछ की तो पता चला कि कार्टन किसके हैं और क्यों रखे हैं इस बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी। टीम ने पेट दर्द की दवा spasmo proxyvon plus और सैंपल की दवाएं जब्त कर ली हैं।
सीसीटीवी से खुलेगा पूरा रैकेट
औषधि विभाग की टीम ने माहेश्वरी काम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी खंगाल रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि कार्टन किसने रखे हैं, उससे पूछताछ करने पर सैंपल की दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले रैकेट का पता चल सकेगा।