यूपीलीक्स…सनसनीखेज, शराब कारोबारी का सिर कटा धड़ घर के अंदर ड्रम में मिला. 20 फरवरी से थे लापता…बेटा निकला कातिल
यूपी के लखनऊ से सनसनीखेज घटना सामने आई है. आशियाना में 20 फरवरी से लापता शराब कारोबारी का सिर कटा धड़ घर के अंदर एक ड्रम में मिला है. उसका सिर गायब है. पुलिस ने कारोबाारी के बेटे को हिरासत में लिया है.आशियाना में शराब कारोबारी मानवेंद्र प्रताप सिंह 20 फरवरी से लापता हो गए थे. परिवार और परिचितों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने कारोबारी की तलाश के लिए घर में पहले तलाश की तो उन्हें यहां एक ड्रम मिला. पुलिस ने जब ड्रम को देखा तो उसमें कारोबारी मानवेंद्र का धड़ पड़ा हुआ था. पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो पता चला कि शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी. धड़ मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या घर के भीतर ही हुई है.
बेटे ने की हत्यापुलिस ने जब बेटे से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस को कारेाबारी मानवेंद्र के बेटे अक्षत ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह उसका पिता से विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि अक्षत लाइसेंसी राइफल लेकर पहुंचा और उसने गुस्से में पिता को गोली मार दी. इससे मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद अक्षत ने सबूत मिटाने के लिए पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लाया. यहां एक खाली कमरे में उसने पिता की लाश के टुकड़े किए और फिर कार में कुछ टुकड़ों को भरकर सदरौना गाया जहां उसने फेंक दिया. धड़ उसने ड्रम में भर दिया. वह धड़ को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया. सोमवार शाम को पुलिस अक्षत को लेकर आशियाना स्थित घर पहुंची और यहां पुलिस ने ड्रम में से मानवेंद्र सिंह का धड़ बरामद किया है. पुलिस शव के सिर वाले हिस्से का पता लगाने के लिए अक्षत से पूछताछ कर रही है.