Wednesday , 29 April 2026
Home agraleaks Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews
agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

175

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले— जो वाल्मीकि समाज की बात करेगा, वह सत्ता पर राज करेगा…

वाल्मीकि जागरण मंच (महासभा) द्वारा रविवार को पंचकुइयाँ स्थित कल्याण पैलेस में विचार गोष्ठी के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक एकता झलकी। जब तक सूरज चाँद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा, जय जय वाल्मीकि, हर हर वाल्मीकि और वाल्मीकि एकता जिंदाबाद के नारे गूँजते रहे। राजनीतिक दलों द्वारा समाज की अनदेखी किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बाबा साहब, भगवान महर्षि वाल्मीकि और दक्ष प्रजापति की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद कुंडे (कानपुर) ने समाज के उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल आंबेडकर की जय बोलने से कुछ नहीं होगा, उनके आदर्शों पर भी हमको चलना होगा। एक बाबा साहब ने देश की तकदीर बदल दी। आज हम 12 करोड़ हो चुके हैं फिर भी सरकार में पहुँच नहीं पा रहे। राजनीतिक दल केवल वोट के लिए हमारा इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई भी दल ना हमें मुख्य समाज में जोड़ता है, ना ही सरकार में..

वाल्मीकि जागरण मंच (महासभा) के अध्यक्ष बसंत वाल्मीकि ने कहा कि दलितों में वाल्मीकि समाज सबसे बड़ी आबादी है और प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। हम हिंदुत्व की विचारधारा पर भी चलते हैं इसके बावजूद सत्ता दल हमें भाव नहीं दे रहे। चिंतन करना होगा कि समाज की दुर्दशा क्यों हो रही है? हमारी कीमत कम क्यों है? उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज को राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। आगरा में नौ विधानसभा हैं, कम से कम एक विधानसभा हमारे समाज को अवश्य देनी चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल विद्यार्थी और श्री प्रकाश साहू ने की। समारोह में सभी के माथे पर चंदन तिलक लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दी गईं। 51 किलो फूलों की माला से मुख्य अतिथि एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद कुंडे का भव्य अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज के सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन दिलीप गहलौत ने किया।

इस दौरान विशाल चौधरी, विष्णु चौहान, कमल गौतम, शहंशाह भाई, मुंशीलाल खरे, राकेश चौहान, मनीष करौसिया, विशाल पवार, राजवीर, दीपक चौहान, विष्णु साहू, इंद्रजीत सिंह वाल्मीकि, चौधरी कैलाश चौहान, विशन नायर, ओमकार वाल्मीकि, राकेश साहू, अशोक नरवार, संजय लहरी, शमशाबाद से सुरेश चंद वाल्मीकि और आकाश वाल्मीकि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Commendable Service Work by Lions Club Prayas at Samarpana Deaf School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के समर्पण बधिर विद्यालय में लायंस क्लब प्रयास का सराहनीय सेवा...

आगरा

Agra Live News: Winds and light drizzle bring some relief from the heat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हवाओं और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत. तापमान...

आगरा

Agra Live News: Thieves Steal Cash and Jewelry Worth Lakhs from Inside a House in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लाखों की चोरी. शादी में गया था परिवार, पीछे से...

आगरा

Agra Live News: Passengers Served Cold RO Water at Agra Cantt Railway Station…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी में प्यास है सबसे बड़ी…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को...

error: Content is protected !!