आगरालीक्स…आगरा में 2 मार्च को ही होगा होलिका दहन. 2300 जगहों पर रखी गई होलिका. सुबह की पूजा सहित होलिका दहन के शुभ मुहूर्त जानें.
आगरा में 2300 स्थानों पर होलिका रखी गई हैं. 3 मार्च को चंद्रग्रहण और सूतक काल के कारण होलिका दहन को लेकर लोगों के मन में यह संशय है कि होलिका दहन कब किया जाएगा. ऐसे में होलिका दहन को लेकर सही तिथि, सही समय और चंद्रग्रहण तथा सूतक काल की पूरी जानकारी उपलब्ध है.2 मार्च को ही होगा होलिका दहन
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को होलका दहन किया जाता है क्योंकि इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष 14 दिन सोमवार दिनांक 02 मार्च 2026 को चतुर्दशी तिथि सायं 05:56 पर ही समाप्त हो जाएगी एवं पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी इसी दिन होलिका का दहन किया जाना शुभ माना जाएगा.
होली का पर्व (होलिका दहन) रंगवाली होली से 1 शाम पहले होलिका दहन किया जाता है, या उसे दिन रंग खेलने से पहले फूल का दहन होता है. इस साल 2026 में होलिका दहन सोमवार 02 मार्च 2026 की सांय 06:36 से रात्रि 09:00बजे तक या 04 मार्च की सुबह 04:30से 06:30 तक चौराहों मोहल्लों और घरों वाली होलिका दहन किया जा सकता है. होली का चाक पूजन भी 2 मार्च को ही होगा. जिन लोगों के यहां सुबह पूजा की जाती है वो भी 2 मार्च को ही करें.
भारत में दृश्य खग्रास चंद्र ग्रहण03 मार्च 2026 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार को भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार दोपहर 03:20 से सांय 06:30 तक खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा यह ग्रहण भारत के अधिकांश भागों से चंद्रमा ग्रस्ता हुआ ही उदय होगा जो देश के जिस भाग में जिस समय चंद्रोदय होगा उसी समय वहां सेचन्द्र ग्रहण को देखा जा सकेगा ग्रहण का अंत संपूर्ण देश में सांय 6:47 पर होगा खग्रास प्रारंभ सांय 04:35 पर होगा और खग्रास का समाप्ति 05:33 पर होगा जो खग्रास के रूप में केवल असम और पूर्वोत्तर के अन्य प्रदेशों में ही देखा जा सकेगा
भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3:20 पर
खग्रास प्रारंभ सांय 4: 35पर
ग्रहण का मध्य सांय 5:04 पर
खग्रास समाप्त 5:30 पर
चंद्र ग्रहण का मोक्ष सांय 6:45 पर
चंद्र ग्रहण का कुल समय 3 घंटा 27 मिनट
प्रसिद्ध (ज्योतिषाचार्य ) परमपूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा (अध्यक्ष )श्री गुरु ज्योतिषशोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी WhatsApp नंबर9756402981,7500048250