आगरालीक्स…आगरा में होली पर सोने—चांदी की गुझिया. सोने की गुजिया का एक ही पीस 1000 रुपये का. 10 से अधिक वैरायटी…जानिए क्या हैं रेट और कौन कौन सी हैं वैरायटी…ठंडाई भी छाई
आगरा में होली का खुमार छाया हुआ है. यह त्योहार गुझिया की मिठास के लिए भी जाना जाता है. कुछ दशक पहले घरों में ही गुझिया बनाने का चलन था लेकिन कामकाज और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में रेडीमेड गुझिया का चलन तेजी से हुआ है. आगरा में भी पिछले कुछ समय से गुझिया की कई वैरायटियां दुकानों पर आई हैं. ब्रज रसायनम के संचालक उमेश गुप्ता ने बताया कि बाजार में इस बार सोने और चांदी की परत वाली गुझियां भी आइ्र हैं. यह इस समय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. उन्होंने बताया कि सोने की गुझिया की कीमत 1000 रुपये प्रति है. मार्केट में इस बार चाशनी, पिस्ता नट, बादाम केसर, ब्लूबेरी, मेंगो क्रंच, पाइनएप्पल शॉट, चॉकलेट और ठंडाई गुझिया की बिक्री 700 से दो हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से की जा रही है.
ठंडाई भी छाई
होली ठंडाई से मेहमाननवाजी भी की जाती है. बाजार में ठंडाई की कई वैरायटी की बिक्री की जा रही है. लिक्विड ठंडाई के अलावा दुकानों पर बनारस की मिश्राम्बु ठंडाई की बोतल भी बिक रही है. इसकी कीमत 280 रुपये प्रति बोतल है. जबकि पाउडर वाली ठंडाई 440 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है. ठंडाई कई फ्लेवर में उपलब्ध है. इनमें पान और चॉकलेट फ्लेवर की ठंडाई ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. साथ ही बाजार में केवड़ा, केसर, वनीला और शुगरकेन समेत 40 तरह के फ्लेवर्ड शरबत की भी खूब बिक्री हो रही है.
