आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर. 118 से अधिक लोगों ने सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों से लिया परामर्श..
Park KPIMS Hospital में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को हॉस्पिटल परिसर में किया गया। इस शिविर में 118 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। शिविर में जनरल फिजिशियन और गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम ने सभी की गहन स्वास्थ्य जांच की और उनकी समस्याओं का उचित निदान एवं परामर्श प्रदान किया। चिकित्सकों ने आए हुए मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने एवं आवश्यक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।अस्पताल के सीईओ प्रशांत बजाज ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “अस्पताल का उद्देश्य शहर के सभी वर्ग के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी लक्ष्य के तहत पार्क केपीआईएमएस आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।”