आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में होली खेलने के बाद यमुना में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो युवकों को बचाया गया, एक की तलाश।
आगरा में होली खेलने के बाद बल्केश्वर क्षेत्र के तीन युवक यमुना में नहाने चले गए। जवाहर पुल के पास बल्केश्वर की तरफ तीन युवक यमुना में नहा रहे थे, एक के बाद एक तीन युवक यमुना में डूबने लगे। इसमें से दो युवक बाहर निकल आए, एक युवक के यमुना में डूबने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। ( Agra Local News: Three youth drown in Yamuna, Two rescue, Video)
गोताखोर तलाश में जुटे
यमुना में एक युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, गोताखोरों ने स्टीमर से युवक की तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला।