अलीगढ़लीक्स ..Aligarh News: वीडियो देखें, होली के रंग में रंगे चार बदमाश कारोबारी के घर में घुसे, ज्वैलरी और कैश लूट ले गए।
अलीगढ़ के थाना देहलीगेट अंतर्गत घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच के रहने वाले विनोद वार्ष्णेय की घर पर ही अरविंद एंड ब्रदर्स के नाम से स्क्रैप की फर्म है। होली पर घर में विनोद वाष्र्णेय और उनकी पत्नी सुमन थीं, दोपहर 12.45 बजे होली के रंग में रंगे युवकों ने गेट खटखटाया। एक के बाद एक चार युवक घर के अंदर घुस आए। ( Aligarh Local News: Robbery in Businessman house on Holi, Video)
तमंचा दिखाकर लूट ले गए ज्वैलरी और कैश
होली के रंग में रंगे बदमाशों ने घर में घुसते ही तमंचा तान दिया, बदमाशों ने ज्वैलरी और कैश लूट लिया। कारोबारी की बेटी आकांक्षा के कमरे की अलमारी के ताले तोड़ दिए उसमें से भी कैश ले गए। कारोबारी के मोबाइल भी बदमाश छीन कर ले गए। दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदाता की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। सीसीटीवी से संदिग्ध बदमाशों की पहचान की जा रही है।