आगरालीक्स Agra Local News: आगरा में होली पर मिठाई से ज्यादा शराब की बिक्री, आंकड़े चौंकाने वाले।
आगरा में होली पर रंग, गुलाल, मिठाई के साथ ही शराब की भी खूब बिक्री हुई। एक मार्च से तीन मार्च तक 40 करोड़ से अधिक की अंग्रेजी और देसी शराब का स्टॉक किया गया था, होली पर तीन मार्च की रात 10 बजे तक शराब की दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं, बुधवार को होली पर सुबह से शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद रहीं, शाम पांच बजे शराब की दुकानें खुलने के साथ ही भीड़ लग गई। बाजार के जानकारों और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होली पर आगरा में 40 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। एक मार्च को 21 करोड़ और दो मार्च को 16 करोड़ रुपये की निकासी आबकारी विभाग के गोदाम से शराब की दुकानों के लिए हुई है। ( Agra Local News: Liquor crosses Sweets & Colour sales oh Holi in Agra#Agra )
मिठाई और रंग गुलाल की 30 करोड़ की बिक्री
वहीं, होली पर गुझियां की भी खूब बिक्री हुई, बड़े मिठाई विक्रेताओं पर दोपहर तक गुझियां खत्म हो गईं। गुझियां भी कई तरह की बनाई गईं थी, देसी घी की गुझियां 550 रुपये से एक हजार रुपये तक में बिकीं तो रिफाइंड में बनी गुझियां 250 रुपये किलो में लोगों ने खरीदी। इसके साथ ही मिठाई की भी बिक्री हुई। वहीं, रंगों में सिल्वर, गोल्डन और लाल रंग की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। गुलाल के साथ ही पिचकारी भी खूब बिकी। बाजार के जानकारों के अनुसार, करीब 30 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
जिले में कंपोजिट शॉप- 266
देसी शराब की दुकानें- 338
मॉडल शॉप -24
प्रीमियल रिटेल शॉप- 08