आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा में एक नवजात बच्चा खेत में पड़ा मिला. कपड़े में लपेट कर कोई छोड़ गया. बच्चे के रोने की आवाज पर पहुंचे ग्रामीण…
आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जन्म लेते ही कोई अपने नवजात बच्चे को कपड़े में लपेट कर खेतों में मरने के लिए छोड़ गया. लेकिन कहते हैं न जिसका कोई नहीं होता उसका ऊपर वाला होता है…बच्चे की रोने की आवाज सुनकर वहां ग्रामीण आ गए. उन्होंने बच्चे को उठाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की स्वास्थ्य जांच कराई. बच्चा ठीक हैजानिए क्या है मामला
मामला थाना बरहन के नगला स्वरूप का है. गुरुवार को कुछ ग्रामीण खेतों में से होकर गुजर रहे थे कि तभी उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ था और वह रो रहा था. ग्रामीणों ने बच्चे को उठाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे की जांच के लिए डॉक्टर की टीम को बुलाया. नवजात बच्चे की स्वास्थ्य जांच की तो वह ठीक निकला. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिर कौन इसको यहां छोड़ गया. आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं.