आगरालीक्स… आगरा के नगर निगम चुनाव में जांच के बाद मेयर पद के चार नामांकन निरस्त कर दिय गए हैं।
आगरा के नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की सोमवार को अंतिम तिथि थी, मेयर पद के लिए 20 नामांकन किए गए। मंगलवार को नगर निगम में नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच के बाद शिव सेना से मेयर प्रत्याशी मुकेश कुमार, बिलाल अहमद, दलजीत सिंह और विनीत कुमार के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। इसी तरह से पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की भी जांच की जा रही है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन वापस की तिथि नौ नवंबर
चुनाव चिन्ह आवंटन 10 नवंबर
मतदान 22 नवंबर
मतगणना 1 दिसंबर
ये हैं मेयर प्रत्याशी
नवीन जैन भाजपा
दिगंबर सिंह धाकरे बसपा
राहुल चतुर्वेदी सपा
विनोद बंसल कांग्रेस
लोचन चौधरी रालोद
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी
सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय समान अधिकार पार्टी
निर्दलीय
नीलू रानी दिगंबर सिंह धाकरे की पत्नी
प्रदीप जैन नवीन जैन के भाई
महावीर सिंह
हरीश माहौर
महेश चौधरी
रमन लाल
विमल कुमार
अशोक कुमार
चौधरी बशीर
नामांकन किए गए निरस्त
मुकेश कुमार शिव सेना
विनीत कुमार
बिलाल अहमद
दलजीत सिंह कथूरिया