Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Molester beaten by public in Agra
बिगलीक्स

Molester beaten by public in Agra

130

आगरालीक्स… आगरा के डिग्री कॉलेज की छात्रा के सीने पर युवक ने हाथ मारा, साहसी छात्रा ने ईंट मारकर युवक की बाइक गिरा दी, भीड ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के डिग्री कॉलेज के बाहर छुटटी के समय युवक खडे हो जाते हैं, वे छात्राओं से छेडखानी करते हैं। यहां कई दिनों से स्कूटी सवार युवक छात्राओं से छेडखानी कर रहा था। मंगलवार  केो डिग्री कॉलेज की छात्रा अपने घर से कॉलेज जा रही थी, रास्ते में स्कूटी सवार युवक आया, छात्रा पैदल थी, युवक ने छात्रा के पास पहुंचकर स्पीड कम की और छात्रा के सीने पर हाथ मारकर स्कूटी दौडा दी।
ईंट मारकर स्कूटी गिराई
छात्रा के सीने पर हाथ मारने के बाद युवक ने स्कूटी दौडाई, इसके बाद वह दोबारा लौट कर आया, इसे देख छात्रा ने ईंट उठा ली। उसने स्कूटी में ईंट मार दी, इससे युवक गिर गया, इसे देख स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने युवक को दबोच लिया। इसके बाद जमकर धुनाई लगाई। जमीन पर लिटा लिटा कर पीटा, उसे पीटते हुए जुलूस निकालकर थाने लगे गए। उसका वीडियो भी बना लिया।
पुलिस कर रही पूछताछ
युवक ने अपना नाम नकीम बताया है, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। थाने पर पीडित छात्रा और स्थानीय लोग भी पहुंच गए।
छात्राओं के सीने पर मारता है हाथ
स्थानीय लोगों और महिलाओं का कहना है कि आरोपी युवक नकीम कई दिनों से हरकतें कर रहा था। वह स्कूटी से आता है और छात्राओं के सीने पर हाथ मारकर चला जाता है। इससे वहां की छात्राएं परेशान हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

error: Content is protected !!