आगरालीक्स …आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते एक दर्जन वाहन टकराए, हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया है।
दिल्ली और एनसीआर में कोहरे का असर दिखाई देने लगा है, विजिबिलिटी शून्य हो गई है। बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 10 किलोमीटर दूर दनकौर के पास आगरा से नोएडा की तरफ आते समय बुधवार सुबह हादसा हुआ। इस हादसे में एक के बाद 10 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं। सभी को कैलाश अस्पताल लाया गया। लोगों को मामूली चोट लगी है। कैलाश अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी छुट्टी देने की तैयारी है। हादसे का शिकार लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
तेज आवाज के साथ भिड गए वाहन
यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते दिखाई नहीं दे रहा था, बल्देव के पास आगे चल रहे ट्रक से एक कार टकरा गई,ब्रेक लगाने पर एक के बाद एक कार टकराती चली गई। अचानक से लगाए गए ब्रैक से कई लोगों के चोट आई है। इन्हें स्थानीय लोगों ने गाडियों से बाहर निकाला।
एक्सप्रेस वे पर लगी लंबी लाइन
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया, गाडियों के फंस जाने से लोगों को परेशानी हुई।
आठ जनवरी 2016 को टकराई थी 40 गाडियां
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक 40 गाडियां जगह जगह आपस में टकरा गई। इससे यमुना एक्सप्रेस वे बंद कर दिया गया। मथुरा सांसद हेमामालिन को मांट टोल प्लाजा पर उतार लिया गया, वे कई घंटे जाम में फंसी रही।
सुबह से ही घना कोहरा होने से यमुना एक्सप्रेस पर वाहन आपस में टकरा गया। एक्सप्रेस वे पर जगह जगह गाडियां आपस में भिड गई, दो दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसे देखते हुए कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया। इससे लंबा जाम लग गया। इसी बीच सुबह सांसद हेमामालिन मथुरा से दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेस होते हुए जा रही हैं। वे भी जाम में फंस गई। मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर वह गाडी से उतर आईं।