आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में क्रिकेट का कीर्तिमान. ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स में तेजेंदर सिंह ढिल्लन ने 150 गेंदों पर बनाए रिकॉर्ड 342 रन…
आगरा में खेले जा रहे आल इंडिया टूर्नामेंट्स में रिकॉर्ड बनाया गया है. आगरा के तेजेंदर सिंह ढिल्लन ने सबसे बड़ी पारी खेली है. दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में तेजिंदर ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 150 गेंदों में 200 से अधिक स्ट्राइक के साथ 342 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 28 छक्के और 31 चौके लगाए हैं. आगरा में यह एक रिकॉर्ड है.मैदान के चारों और की चौकों छक्कों की बारिश
यह मैच स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी और स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. स्टार नेक्स्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब ने अपने तीन विकेट मात्र 62 रन पर ही गिरा दिए. लेकिन इसके बाद तेजेंदर सिंह ढिल्लन ने अपनी बल्लेबाजी से खेल प्रशंसकों का मन मोह लिया. इस पारी के दौरान तेजेंदर सिंह ढिल्लों ने 150 गेंदों पर 342 रनों की बहुत ही धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. जिसमें 28 छक्के और 31 चौके लगाए हैं. उन्होंने मैदान के चारों तरफ छक्के और चौक की बरसात की. मैदान पर मौजूद रहे स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्लब के कोच तरुण सिंह और उनके साथी शरद महेश्वरी, देवेश जयसवाल, अविनाश चौधरी सभी ने तेजिंदर सिंह ढिल्लन को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी.