इंदौरलीक्स वीडियो देखें इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान ब्लॉस्ट, घर में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत।
इंदौर के बंगाली चौराहे के पास तिलक नहर क्षेत्र में ब्रजेश्वरी एनेक्सी रेजिडेंशियल में सेठिया परिवार रहता है। तीन मंजिला मकान के बाहर मंगलवार रात को इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी। बुधवार सुबह चार बजे तेज धमाके के साथ इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। ( Seven died after blast during car charging in house in Indore, Video)
इलेक्ट्रिक लॉक के कारण नहीं खुले दरवाजे
तेज धमाके के साथ आग लगने से तीन मंजिला मकान के गेट बिजली आपूर्ति ठप होने से बंद हो गए। इलेक्ट्रिक लॉक लगे होने के कारण गेट नहीं खुला, इससे घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। आग लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स और दमकल कर्मियों ने घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार, हादसे में सात लोगों की मौत हुई है, तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
हादसे में इनकी हुई मौत
65 साल के विजय सेठिया, 60 साल की सुमन, 65 साल के मनोज, 30 साल की सिमरन, 22 साल के छोटू सेठिया, 12 साल की राशि सेठिया सहित सात की मौत हो गई। वहीं, 30 साल के सौरभ पुगलिया, 30 साल के आशीष और 25 साल के हर्षित पुगलिया घायल हैं।