आगरालीक्स…प्रीमियम पेट्रोल 2.3 रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा. अभी रेगुलर पेट्रोल के दाम स्थिर
तेल विपणन कंपनियों ने आज 20 मार्च को प्रीमियर पेट्रोल की कीमतों में 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. मध्य पूर्व के तनाव के कारण एचपीसीएल और आईओसीएल के ब्रांडेड पेट्रोल महंगे हुए हैं. हालांकि अभी रेगुलर पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं. आगरा में प्रीमियम पेट्रोल 101 रुपये से 104 रुपये तक में मिल रहा है जिसके कारण अब इसके रेट 2 रुपये 30 पैसे तक बढ़ गए हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत की बढ़ोतरी इसकी वजह मानी जा रही है. सामान्य पेट्रोल के मुकाबले प्रीमियम पेट्रोल पहले से ही 5 से 10 रुपये तक महंगा होता है. अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और बढ़ जाएगा.