आगरालीक्स….आगरा में एक अधिकारी के घर इनकम टैक्स की टीम का छापा, आगरा के लॉयर्स कॉलोनी स्थित शिवालिक रेजीडेंसी में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह के ससुर के फ्लैट पर टीम कार्रवाई कर रही है। आगरा , राजेश्वर सिंह के मूल निवास एटा, दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में एक साथ कार्रवाई। वे ओखला कनाल के दिल्ली बेस्ड आगरा आफिस में तैनात हैं। राजेश्वर केी पत्नी अपने साथ सुरक्षा कर्मी लेकर आती थी पिता के पास।पहली नजर में लोगो को लगा कि आज भी बेटी पिता रणवीर के यहां आती थीं वे पुलिस विभाग से हैं रिटायर्ड।
आगरा में यहां हुई छापेमारी
आगरा में 650 गज में निर्मित ओ-6 लॉयर्स कालोनी स्थित कोठी, शिवालिक अपार्टमेंट में उनकी ससुराल, भगवान टाकीज पर आरजीपीजी ग्रुप आफिस, नेहरू नगर स्थित सीए मनीष गोयल, विजय नगर में घनश्याम गुप्ता और चर्च रोड के कॉमर्शियल कांप्लेक्स पर सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की गई।
आगरा में रहे हैं तैनात
सिंचाई विभाग के इंजीनियर राजेश्वर सिंह यादव तीन बार आगरा में तैनात रहे हैं। 1978, 1989 और 1998 में वह सिंचाई विभाग के अलग-अलग कार्यालयों में जिम्मेदारी संभालते रहे।
इन दिनों ओखला हेड वर्क्स और सब डिवीजन भी आगरा का ही हिस्सा है। यहां तैनाती के दौरान ही इंजीनियर ने लायर्स कालोनी के ओ-ब्लॉक में 650 वर्ग गज जमीन पर कोठी बनवाई। दो मंजिला भव्य कोठी में हाल में ही बदलाव किया गया है।