आगरालीक्स…पीएम मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बात. ईरान जंग के बाद हालातों पर होगी चर्चा. दो दिन पहले कहा था—आने वाला समय कड़ी परीक्षा वाला
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल—अमेरिका के बीच चल रही जंग के कारण हालात ठीक नहीं है. भारत में भी इस जंग का असर देखा जा रहा है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे. इसमें जंग के बाद बिगड़े हालातों पर चर्चा होगी. हालांकि इस मीटिंग में चुनावी राज्यों के सीएम शामिल नहीं होंगे.राज्यसभा में कहा था—आने वाला समय सबसे बड़ी परीक्षा वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते मंगलवार को राज्यसभा में 21 मिनट तक पश्चिम एशिया के हालात पर बोले. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल की ईरान के साथ जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे. आने वाला समय देश के लिए सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरने का है. इसमें सभी राज्यों का सहयोग भी जरूरी है. हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं, ये चिंतानजक है. हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं.
राज्य सरकारों से की अपील
पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से अपील की है कि हमें टीम बनकर काम करना होगा. ऐसे संकट के समय में गरीबों और श्रमिकों पर बुरा असर पड़ता है. उन्हें पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना का लाभ मिलता रहे, इसके लिए राज्य सरकार विशेष व्यवस्था करे. ऐसे समय में कालाबाजारी करने वाले और जमा खोरी वाले भी एक्टिव होते हैं. जहां से शिकायते आती हैं, वहां कार्रवाई कीजिए. संकट कितना भी बड़ा है, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जैसे कोराना काल के समय में अलग—अलग सेक्टर से निपटने के लिए अुसरों के एम्पॉवर्ड ग्रुप बने थे, वैसे ही कल 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए गए हैं. ये ग्रुप सप्लाई चेन, पेट्रोल—डीजल, फर्टिलाइजर, गैस, महंगाई जैसे विषयों पर त्वरित और दूरगामी रणनीति के तहत कार्रवाई करेगी.