आगरालीक्स…आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन की झलक. स्टेशनों पर शुरू हुआ आर्ट वर्क. जल्द आईएसबीटी तक दौड़ती दिखेगी मेट्रो…
आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से लेकर सिकंदरा तक बनना है. इसमें बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है तो वहीं इसके आगे के चार अंडरग्राउंड स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस का काम भी लगभग पूरा हो गया है. अब इन पर आर्टवर्क शुरू किया गया है. मनमोहक चित्रकला के साथ यह स्टेशन दिखाई देंगे. इसके अलावा इस कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा है. आरबीएस मेट्रो स्टेशन तक पहला ट्रायल मेट्रो का हो चुका है और जल्द ही दूसरा ट्रायल किया जाएगा. इसके बाद जून 2026 तक आईएसबीटी तक मेट्रो चल सकती है.उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रथम कॉरिडोर में आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा विस्तार के लिए तेज गति के साथ काम किया जा रहा है. इसी क्रम में भूमिगत स्टेशनों में फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है. इसके साथ ही आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन भी अब आकार लेने लगा है. मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी तक अपलाइन का ट्रायल 30 दिसंबर को हो चुका है और अब जल्द ही इस रूट पर डाउनलाइन पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा.
बता दें कि प्रथम कॉरिडोर के शेष एलिवेटेड भाग में स्टेशनों की डिजाइन आगरा मेट्रो के अन्य स्टेशनों से भिन्न है. इस भाग के तीनों स्टेशनों का निर्माण सिंगल पिलर तकनीक के जरिए किया जा रहा है. इसके साथ ही इस इस भाग में स्टेशन कॉन्कोर्स को पारंपरिक स्टेशन डिजाइन की तुलना में छोटा बनाया गया है. प्रथम कॉरिडोर के इस भाग में मेट्रो का अधिकतर भाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर है. इसको ध्यान में रखते हुए इस सेक्शन में मेट्रो स्टेशनों इस तकनीक के जरिए बनाया जा रहा है.सड़क के दोनों ओर से कर सकेंगे स्टेशन में प्रवेश
इस भाग में तीनों मेट्रो स्टेशन (आईएसबीटी, गुरु का ताल एवं सिकंदरा) के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर से मेट्रो यात्रियों के आने जाने की सुविधा होगी. इसके साथ ही राहगीर इन फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग सड़क पार करने के लिए भी कर पाएंगे.