आगरालीक्स.. आगरा में पानी की समस्या है, बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे पानी की समस्या को एक सप्ताह में दूर कर देंगे। रविवार को बसपा के मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे ने यमुना पार फेस टू में प्रचार पहुंचे। यहां लोगों ने बताया कि ट्रांस यमुना में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। दिगम्बर सिंह धाकरे ने कहा कि यदि मेयर पद की कुर्सी पर बैठे तो सबसे पहला काम पेयजल की समस्या को दुरुस्त करने का करेंगे।
ईवीएम में पहले नंबर पर बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे
रविवार को दिगम्बर सिंह धाकरे ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों ने जनसम्पर्क किया, जहां जगह-जगह उनका स्वागत माला पहनाकर किया गया। क्षेत्र की समस्याएं बताकर परिवर्तन की इच्छा जाहिर करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। अलबतिया, शाहदरा चुंगी व भोगीपुरा में जनसम्पर्क किया। भोगीपुरा में बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मुईम के कार्यालय का उद्घाटन किया, जहां बसपा जोन कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, बरकत अली, पूर्व विधायक जुल्फीकार भुट्टो, गुटियारी लाल दुबेश भी मौजूद थे। सबी का स्वागत लोगों ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया। गली-गली में जाकर वरिष्ठ नेताओं संग दिगम्बर सिंह धाकरे ने जनसम्पर्क किया और जनता को सम्बोधित करते हुए जनता के लिए काम करने का आश्वासन दिया। देव नगर खंदारी (वार्ड 52) में विवेक तोमर, अजी उल्ला खान ने स्वागत कर पूरे क्षेत्र में जनसम्पर्क कराया। यमुनापार फेस-2 में जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने (सनी जमील अहमद, विवेक) सबसे बड़ी समस्या पेयजल की बताई। कमला नगर में क्षत्रिय समाज की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें धर्मपाल सिंह, सूरजपाल सिंह आदि भी मौजूद थे।
सार्वजनिक शौचालय न होने से परेशान हैं लोग
आगरा। बसपा मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे की धर्मपत्नी नीलू धाकरे ने वार्ड 90व 91 में जनसम्पर्क किया। जहां कोहरी समाज की गली के लोगों ने बताया कि 100 से अदिक लोगों की बस्ती है और मात्र दो शौचालय। जिसके कारण सुबह के समय लोगों में मारपिटाई तक हो जाती है। कई बार क्षेत्रीय नेताओं से सम्पर्क किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। बारिश में नाले का पानी घरों में घुस जाता है। वहीं पीपल मंडी, काला महल, मोती महल में लोगों ने भी गंदगी व पानी की समस्या के बारे में बताया। नीलू धाकरे ने जीतने पर क्षेत्रीय लोगों के हर समस्या के निवारण का आश्वासन दिया।