Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Foreigner cancel Agra tour due to smog
बिगलीक्स

Foreigner cancel Agra tour due to smog

176

आगरालीक्स… स्मॉग और बढते प्रदूषण के चलते ताजमहल टूर कैंसल होने लगे हैं। अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस के टूर कैंसल होने लगे हैं। धुंध के चलते पर्यटक​ दिल्ली और वहां से आगरा आने से बच रहे हैं। इससे पर्यटन उद्योग को बडा झटका लगेगा। वहीं, दिसंबर में प्लान टूर के लिए प्रदूषण और स्मॉग को लेकर जानकारी ली जा रही है। स्मॉग बने रहने से दिसंबर के टूर पर भी असर पड सकता है।
बसपा के मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे का वायदा, स्वच्छ हवा होगी आगरा की पहचान

दिल्ली के बाद आगरा भी स्मॉग की चपेट में है, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के करीब पहुंच गया है, यह खतरनाक स्तर माना जाता है। इससे सांस पफूलने लगती है अस्थमा और ह्रदय रोगियों को खतरा रहता है। जबकि स्वस्थ्य व्यक्ति की आंखों में जलन और खांसी हो रही है। ऐसे में दिल्ली और आगरा में आ चुके पर्यटक लौटने लगे हैं।
टूर हो रहे कैंसल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संस्क्रति वैकेशंस का न्यूयार्क अमेरिका से 18 पर्यटकों का ​इंडिया आ रहा था। ग्रुप को सोमवार से बुधवार तक दिल्ली और उसके बाद गुरुवार को आगरा आना था। स्मॉग और बढते प्रदूषण के चलते ग्रुप ने टूर कैंसल कर दिया है। इसी तरह से एटर्नल वैकेशंस के चार एफआइटी फॉरेन इंडिविजुअल ट्रिप स्मॉग के चलते कैंसल हो गए हैं। वहीं ट्रैवल ब्यूरा के माध्यम से पर्यटक दिसंबर में आगरा आ रहे हैं, वे यहां के प्रदूषण और स्मॉग की जानकारी ले रहे हैं।
आठ नवंबर से एक्यूआई खतरनाक स्तर पर
स्मॉग से दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी के बाद आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्ड खतानाक स्तर पर पहुंच गया है। यहां एक्यूआई 325 रिकॉर्ड किया गया है, एक्यूआई 200 के बाद घातक माना जाता है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स एक हजार तक पहुंच गया है, इसके बाद दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों में छुटटी कर दी गई है। वहीं, आगरा मे भी हालत बिगडने लगे हैं। यहां संजय प्लेस में एक्यूआई रिकार्ड किया जाता है, बुधवार दोपहर दो बजे संजय प्लेस आगरा में एक्यूआई 325 रिकॉर्ड किया गया है। यह खतरनाक स्तर पर है, एक्यूआई 200 से अधिक पहुंचने पर घातक होता है। शाम चार बजे एक्यूआई 298 रिकॉर्ड किया गया, पर्टिकुलेट मेटर पीएम 2. 5 का स्तर 325 तक पहुंचने से अस्थमा के रोगियों को समस्या हो रही है।
उखडने लगी सांस, खांसी से परेशान
एक्यूआई बढने से सांस उखडने लगी है, सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड डॉ संतोष कुमार का कहना है कि अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की सांस उखडने लगी है, ऐसे 10 मरीज आ चुके हैं, इनमें से कुछ को वेंटीलेटर पर रखा गया है।
हार्ट अटैक का बढा खतरा
हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ मनीष शर्मा का कहना है कि पीएम 2. 5 का स्तर बढने से हृदय रोगियों को भी समस्या हो रही है, इससे हार्ट अटैक की आशंका बढ गई है, खासतौर से ऐसे मरीज जिन्हें पहले से समस्या है, उन्हें अटैक पड सकता है।
सुबह और रात को घर से बाहर ना निकलें
पीएम 2. 5 का स्तर बढने से बच्चों, बुजुर्ग, अस्थमा, सीओपीडी के मरीजों को खतरा है, डॉक्टरों का कहना ळै कि ऐसे मरीज सुबह और शाम को घर से बाहर ना निकलें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!