आगरालीक्स…आगरा के एसीपी महादिक अक्षय संजय सहित 13 जिलों के 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले. फिरोजाबाद, अलीगढ़ के भी एसपी शामिल. देखें पूरी लिस्ट
यूपी पुलिस विभाग में सोमवार शाम को बड़ा बदलाव किया गया है. प्रदेश के एक साथ 13 जिलों के एसपी सहित 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें आगरा के एसीपी अक्षय महादिक भी शामिल हैैं. उन्हें आगरा पुलिस कमिश्नरेट से मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण बनाया गया है. इनके अलावा फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है. उनके स्थान पर चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है. वहीं अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बनाया गया है. इनके स्थान पर मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी बनाया गया है.
