आगरालीक्स …Agra News: आगरा में धूल भरी आंधी में उड़े होर्डिंग, बूंदाबांदी, मार्च का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
आगरा में मंगलवार शाम को मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी होने लगी, आंधी भी 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली। कई जगह आंधी में होर्डिंग उड़ गए। शाम छह से सात बजे तक आंधी के साथ ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ( Agra News: Dust strom & Rain in Agra)
मार्च का सबसे गर्म दिन
मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मार्च का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन और चार अप्रैल को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
01-Apr 21.0 38.0 Mainly Clear sky
02-Apr 22.0 37.0 Mainly Clear sky
03-Apr 21.0 37.0 Generally cloudy sky with Light rain
04-Apr 20.0 36.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
05-Apr 20.0 35.0 Mainly Clear sky
06-Apr 20.0 35.0 Mainly Clear sky