Tuesday , 24 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Religious programme in Agra on 31st March 2026
बिगलीक्स

Agra News: Religious programme in Agra on 31st March 2026

329

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हनुमान जयंती, रामकथा के साथ ही भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में अनंत से अरिहंत: आत्मा की यात्रा” विशेष लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया।
सजाया गया राम उपवन


श्री हनुमंत जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में आयोजित श्री राम नाम संकीर्तन एवं भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। “राम उपवन” सजाया गया, जिसमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को अपनी तूलिका के माध्यम से संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी द्वारा सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, मंत्रोच्चारण, संकीर्तन और मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, मेयर हेमलता दिवाकर, लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी, संरक्षक नितिन कोहली, मार्गदर्शक आचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अनंत से अरिहंत: आत्मा की यात्रा” विशेष लाइट एंड साउंड शो
भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में सकल श्वेतांबर जैन श्री संघ के तत्वावधान में “अनंत से अरिहंत: आत्मा की यात्रा” विशेष लाइट एंड साउंड शो का भव्य एवं आध्यात्मिक मंचन सूरसदन प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। यह प्रस्तुति जैन धर्म के मूल सिद्धांतों अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और मोक्ष—का सजीव दर्शन कराती हुई श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श कर गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण एवं जैन नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। “णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं, णमो आयरियाणं, णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्व साहूणं।” इस पावन मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी का जीवन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ है। उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं।


राम कथा में केवट संवाद
कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में
आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के छठवें दिवस केवट संवाद और सीता हरण प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। “माँगि नाव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरम मैं जाना…” चौपाई की मधुर गूंज के साथ कथा व्यास पंडित श्री भगवान भैया जी ने केवट प्रसंग को जीवंत कर दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास ने बताया कि केवट की प्रभु श्रीराम के प्रति निष्कपट भक्ति, समर्पण और प्रेम अद्वितीय है। केवट ने प्रभु को पहचानकर उनसे चरण धोने का आग्रह किया और सेवा का अवसर पाकर स्वयं को धन्य माना। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में न कोई भेद होता है और न ही कोई अहंकार।
इसके साथ ही सीता हरण प्रसंग का वर्णन अत्यंत करुण और भावुक रहा, जिसमें रावण द्वारा माता सीता के हरण की घटना ने श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया। कथा व्यास ने बताया कि यह प्रसंग हमें सतर्कता, धर्म की रक्षा और अधर्म के परिणामों की सीख देता है।कार्यक्रम के दौरान गंगा मैया में केवट और नाव में प्रभु श्रीराम की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मनोहारी प्रस्तुति को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भक्ति भाव से सराबोर होकर भगवान के जयघोष करने लगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bike stuck in Inner Ring Service road pit hole, woman died

आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 24th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में मंगलवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 24th November 2026

आगरालीक्स आगरा के न्यूजपेपरों का 24 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ बड़े...

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

error: Content is protected !!