फतेहपुरलीक्स…Agra News: आगरा का युवक गिरोह बनाकर ड्रीम पार्टनर, परफेक्ट रिश्ते के नाम से वेबसाइट और कॉल सेंटर संचालित कर कर रहा था ठगी, छापा, तीन युवती सहित छह अरेस्ट, आगरा का अमित कुमार मास्टर माइंड, जानें कैसे करते थे ठगी ( Agra News: Fatehpur police raid on Call Center running for marriage, Agra’s Amit Gang Master mind )
फतेहपुर के देवीगंज मुहल्ले में 18 महीने से किराए के मकान में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा। सीओ क्राइम प्रगति यादव के निर्देशन में की गई कार्रवाई में टीम ने तीन युवक और तीन युवतियों को मौके से पकड़ लिया। गिरोह के मास्टर माइंड आगरा का रहने वाला अमित कुमार है, यह एयरटेल कंपनी में कानपुर में तैनात नंदिनी के जरिए सिम उपलब्ध कराता था पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।
इस तरह करते थे ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने शादी पार्टनर, ड्रीम पार्टनर, रिश्ता, वर वधू, परफेक्ट रिश्ते, विवाह गाइड, शुभमंगल जोड़ी, युनिक रिश्ता नाम से वेबसाइट बना रखी थी। शादी के इच्छुक युवकों से 2999 से 19999 रुपये जमा कराते थे, इसके बाद उन्हें व्हाटस एप पर युवती का फेक फोटो भेजते थे, फोटो पसंद आने पर उन्हें मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते थे। इसके बाद युवकों से बात करना शुरू कर देते थे, इन युवकों से गिरोह में शामिल महिला और पुरुश की बात करते थे, कुछ दिन बाद बात करना बंद कर देते थे। इस मामले में कई राज्यों के 17 युवकों ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद कॉल सेंटर पर छापा मारा।
तीन युवक और तीन युवतियां अरेस्ट, सिम कार्ड किए जब्त
पुलिस ने कॉल सेंटर से छत्तीसगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र यदु और दिनेश मध्य प्रदेश के रहने वाले अनिल कुमार, फतेहपुर की रहने वाली नीलम, श्रेया मिश्रा और तनु शर्मा को अरेस्ट किया है। कॉल सेंटर में 13 और महिलाएं पांच हजार रुपये महीने के वेतन पर काम करती थीं उनकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मौके से 144 सिम कार्ड, 28 मोबाइल, आठ कंप्यूटर सहित अन्य सामान जब्त किया है।