आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के तीन महीने बाद महिला की मौत, आक्रोशित मंगलामुखियों ने किया हंगामा। पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा के सीता नगर, एत्मादपुर के रहने वाले अशोक कुमार ने पिछले साल यानी 11 दिसंबर 2025 में बेटी मानसी की शादी अनुराग नगर बल्केश्वर के रहने वाले प्रिंस से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालपक्ष दहेज की मांग कर रहे थे और मानसी को प्रताड़ित किया जा रहा था।
मौत की सूचना पर पहुंचे मंगलामुखी, हंगामा
बुधवार को अशोक कुमार को मानसी की मौत की सूचना मिली, परिजन अनुराग नगर पहुंचे तो पता चला कि मानसी अस्पताल में भर्ती है लेकिन वहां कोई ससुरालीजन नहीं था। वे मानसी को लेकर एसएन पहुंचे, एसएन में मानसी को म्रत घोषित कर दिया। बड़ी संख्या में अशोक कुमार के साथ मंगलामुखी अनुराग नगर पहुंच गए, घर पर ताला लगा हुआ था। जमकर हंगामा किया था, पुलिस ने शांत कराया इस मामले में दहेज हत्या की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, पति के साथ ही सास ससुर भी नामजद हैं।