आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में आईएसबीटी के पास भीषण हादसा, दो की मौत।
आगरा में आईएसबीटी के सामने गुरुवार सुबह सिकंदरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट भरी हुईं थी, ट्रक का आगे का हिस्सा आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक ड्राइवर और चालक कैबिन में फंस गए। ( Agra News: Two died in road accident near ISBT Agra)
हादसे में दो की मौत
हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, ट्रक की आगे की केबिन में फंसे लोगों का बाहर निकाला गया, पुलिस ने हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें से दो की मौत हो गई, पुलिस मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।