आगरालीक्स…आगरा का मौसम हुआ कूल—कूल. काले घने बादलों का डेरा लगा तो बूंदाबांदी भी हुई. आंधी—तूफान के साथ तेज बारिश के आसार…
आगरा में आंधी तूफान के बाद हुई बारिश ने मौसम को कूल कूल कर दिया है. शुक्रवार को हुई 9.4 एमएम बारिश ने मौसम में यह बदलाव किया है. शनिवार को पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहा. शाम को काले घने बादलों का डेरा लगा और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. हालांकि बारिश कुछ ही समय हुई लेकिन इससे मौसम और ज्यादा ठंडा हो गया.आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार अभी भी हैं. दो दिन बार फिर से बारिश हो सकती है.