आगरालीक्स…आगरा में 25 से 30 हजार रुपये महीने का लालच लेकर लोगों से लेते थे किराए पर कार. फर्जी दस्तावेज बनाकर रख देते थे गिरवी…दो अरेस्ट
आगरा में लोगों को 25 से 30 हजार रुपये महीने का लालच देकर कार किराये पर लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर कार को गिरवी रख देते थे. पुलिसि ने इनके पास से 12 कार, एक मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.थाना ट्रांस यमुना पुलिस के पास शिकायत पहुंची थी कि धीरज कुमार और हनुमंत सिंह ने किराये पर कार ली थी. दो महीने तक किराया दिया लेकिन इसके बाद बंद कर दिया. ये लोग इसी तरह लोगों के साथ ठगी को अंजाम दे रहे थे. शिकायत के बाद पुलिस ने इन दोनों को अरेस्ट कर लिया.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किराये पर गाड़ियां लेने के बाद उनके फर्जी दस्तावेज बनाते थे और फिर गाड़ियों को गलत तरीके से गिरवी रख देते थे. इसके बाद रकम को आपस में बांट लेते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, 12 कार, दस्तावेज आदि बरामद किए हैं.