Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

28

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13 सड़क सुरक्षा मित्र. ब्लैक स्पॉट्स पर क्रिटिकल कॉरिडोर गठित होगी. स्कूल बसों के लिए भी मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 13 सड़क सुरक्षा मित्र तैनात किए जाएंगे इसके अलावा शहर के ब्लैक स्पॉटस जहां सबसे अधिक एक्सीडेंट होते हैं वहां क्रिटिकल कॉरिडोर गठित की गई है. यह जानकारी मंगलवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए. उन्होंने आगरा मण्डल के चारों जनपदों में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट, सीटबेल्ट, मोबाइल फोन/ईयर फोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, नशे की हालात में वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग, स्टंटिंग के विरूद्ध की गयी प्रवर्तन कार्यवाही की तुलनात्मक समीक्षा की.

आगरा—मथुरा से ज्यादा एक्सीडेंट फिरोजाबाद में
बैठक में बताया गया कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 2026 की प्रथम तिमाही में मैनपुरी, आगरा और मथुरा की रैकिंग में सुधार हुआ जबकि फिरोजाबाद की रैकिंग में गिरावट हुई है. इसलिए फिरोजाबाद की सड़क सुरक्षा समिति को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है. सड़क सुरक्षा मित्र योजना में अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु तथा जन-जागरूकता लाने हेतु सड़क सुरक्षा मित्रों का चयन किया जाना था जिसमें आगरा में 13, फिरोजाबाद में 11, मैनपुरी में 9 और मथुरा में 12 मित्रों का चयन करने के बाद सेव लाइफ फाउण्डेशन द्वारा उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र में क्रिटिकल काॅरीडोर टीम गठित की गयी है जिसके द्वारा अवैध कटान बंद कराया जाना, ड्रंकन ड्राइविंग रोकना, ओवरस्पीडिंग की चेकिंग बढ़ाना, रोड़ साइनेज को ठीक कराना, रोड़ इंजीनियरिंग ठीक कराना आदि की विशेष कार्यवाही की जा रही है.

हर स्कूल को अपने वाहनों की देनी होगी जानकारी
स्कूल वाहनों की जांच अभियान में अवगत कराया गया कि परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूली वाहन हेतु पोर्टल यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल विकसित किया है. मण्डल में जिन स्कूलों में वाहन संचालित है तथा पोर्टल पर फीड कर दी गयी है उनका परिवहन विभाग द्वारा जनवरी 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक भौतिक निरीक्षण किया गया है. मण्डल में अभी तक 3569 वाहनों की जांच हो चुकी है. समीक्षा में सामने आया कि अभी भी कई ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने संचालित वाहनों की तकनीकी और भौतिक स्थिति के संबंध में शपथ पत्र पोर्टल पर अपडेट नहीं कराया है.

आगरा में 250 लाइसेंस हुए निरस्त
विभिन्न अपराधों में निलम्बन किए गये लाइसेंस प्रकरणों के बारे में अवगत कराया कि विगत दो माह में परिवहन विभाग द्वारा आगरा में 250, फिरोजाबाद में 98, मैनपुरी में 97 और मथुरा में 265 (कुल 710) लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गयी है. किसी भी सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के भी लाइसेंस निलम्बन पर चर्चा की गयी. आयुक्त ने ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन अथवा रद्द करने की प्रक्रिया तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

एक्सप्रेस वे पर हो रहे एक्सीडेंट पर ही हुई चर्चा
बैठक के अंत में एक्सप्रेसवे पर खड़े भारी वाहनों के टकराने से होने वाली जनहानि के विषय पर भी चर्चा की गयी। एक्सप्रेसवे पर होने वाले दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करते हुए आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि एक्सप्रेसवे पर पीपीपी मोड पर पार्किंग संचालन हेतु प्रावधान तैयार किया जाए. सड़क किनारे ढ़ाबों के संचालन पर रोक लगायी जाए. इसके अलावा परिवहन, पुलिस, जीएसटी, आबकारी एवं टोल प्लाजा की संयुक्त टीम बनाकर एक्सप्रेसवे पर 10 दिवसीय अभियान चलाया जाए जिसमें सड़क किनारे खडे होने वाले भारी वाहनों, स्लीपर बसों में अवैध माल ढुलान, ओवरलोड वाहन आदि के विरूद्ध कार्यवाही की जाए. वहीं सड़क किनारे संचालित आबकारी दुकानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि संचालित दुकानें औचित्यपूर्ण हैं अथवा नहीं। यह अभियान 27 अप्रैल से शुरू किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!